Singrauli News: एमआरपी से अधिक वसूली और देर रात बिक्री के आरोप, नवानगर की शराब दुकानें चर्चा में
Singrauli News: जयंत पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत बालिका को हरियाणा से सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस
Singrauli Sonbhadra News: मैत्री द्वार के पास शराबियों का जमावड़ा, सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
Singrauli News: एमपी ई-सेवा पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 500 से अधिक सरकारी सेवाएं
Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Ujjain News: सिंहस्थ-2028 को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Rewa News: एपीडा की पहल से रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम ने वैश्विक बाजार में रखा कदम
UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई
Aligarh News: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, सैन्यकर्मी ने संभाला स्टीयरिंग; 50 यात्रियों की बच
Aligarh News: Driver suffers heart attack in moving bus; army personnel takes the wheel, saving the lives of 50 passengers.
मथुरा-मुरादाबाद रोडवेज बस में बड़ा हादसा टला, चालक की मौत के बाद भी सूझबूझ से बची कई जिंदगियां
Aligarh News: अलीगढ़। मथुरा से मुरादाबाद जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस में शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब बस चला रहे चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। चालक स्टीयरिंग पर ही अचेत होकर गिर पड़े, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान चालक के बगल में बैठे एक सैन्यकर्मी ने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस का स्टीयरिंग संभाल लिया और लगभग 50 यात्रियों की जान बचा ली। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर नगला फौंदा गांव के पास हुई। हादसे में बस चालक गणेश कुमार (45) निवासी अडींग, मथुरा की मौत हो गई।
खड़े होकर संभाला स्टीयरिंग, बड़ा हादसा टला
बस के परिचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि सफर के दौरान चालक ने अचानक बेचैनी महसूस की और कुछ ही क्षणों में अचेत हो गए। इससे बस नियंत्रण खो बैठी। उसी समय चालक के पास बैठे एक सैन्यकर्मी ने तत्काल स्टीयरिंग संभाल लिया। हालांकि चालक सीट पर पड़े होने के कारण वह ब्रेक तक नहीं पहुंच सके, फिर भी उन्होंने बस को सामने से आ रहे वाहनों से बचाते हुए नियंत्रित करने का प्रयास किया। आखिरकार बस सड़क किनारे खंभे और चबूतरे से टकराकर रुक गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि सैन्यकर्मी समय रहते स्टीयरिंग नहीं संभालते तो बस पलट सकती थी या सामने से आ रहे वाहनों से टकराकर बड़ा हादसा हो सकता था।
चालक को बचाने की कोशिश, अस्पताल में मृत घोषित
बस रुकने के बाद सैन्यकर्मी, यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकालकर सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। इसके बाद उन्हें एक ग्रामीण की बाइक से मंगलायतन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक आशंका के अनुसार चालक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नाम बताए बिना चला गया 'कर्मयोगी'
यात्रियों ने बताया कि सैन्यकर्मी ने केवल इतना बताया कि वह सेना में सैन्य वाहन चलाते हैं। यात्रियों की जान बचाने के बाद उन्होंने किसी प्रकार की पहचान या प्रशंसा की इच्छा नहीं जताई और दूसरी बस में बैठकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। उनकी बहादुरी और सूझबूझ की यात्रियों ने जमकर सराहना की।घटना की सूचना मिलते ही परिवहन विभाग के अधिकारी और गोरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सभी यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।