Singrauli News: एमआरपी से अधिक वसूली और देर रात बिक्री के आरोप, नवानगर की शराब दुकानें चर्चा में
Singrauli News: जयंत पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत बालिका को हरियाणा से सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस
Singrauli Sonbhadra News: मैत्री द्वार के पास शराबियों का जमावड़ा, सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
Singrauli News: एमपी ई-सेवा पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 500 से अधिक सरकारी सेवाएं
Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Ujjain News: सिंहस्थ-2028 को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Rewa News: एपीडा की पहल से रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम ने वैश्विक बाजार में रखा कदम
UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई
Aligarh News: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, सैन्यकर्मी ने संभाला स्टीयरिंग; 50 यात्रियों की बच
Maharashtra TET 2026: After NEET, the Maharashtra TET exam has also been postponed due to fears of a paper leak.
भिवंडी में कथित प्रश्नपत्र लीक का मामला सामने आने के बाद 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा टली
Maharashtra TET 2026: मुंबई। महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का कथित प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका के बाद राज्य सरकार ने 28 जून 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। भिवंडी में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया गया। इस परीक्षा में पूरे राज्य से करीब 6 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद थी।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह भिवंडी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के पास टीईटी परीक्षा से जुड़े प्रश्न मौजूद हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संबंधित स्थान पर छापा मारा और महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। प्रारंभिक जांच में बरामद कुछ प्रश्न आगामी टीईटी परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए। इसके बाद भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
1,728 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी परीक्षा
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की डिप्टी कमिश्नर प्रिया शिंदे ने बताया कि 28 जून को प्रस्तावित टीईटी परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1,728 केंद्र बनाए गए थे और करीब 6,00,125 अभ्यर्थी इसमें शामिल होने वाले थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। इसलिए फिलहाल पेपर लीक के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। परीक्षा स्थगित करने की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी और नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
मामला सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं ने सोशल मीडिया पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर चिंता जताई। भिवंडी विधायक रईस शेख ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लगातार परीक्षा संबंधी विवाद सामने आना प्रशासनिक विफलता का संकेत है और इससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
नई तिथि का इंतजार
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा स्थगित की गई है, रद्द नहीं। जांच पूरी होने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीईटी-2026 की नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।