Trending Now

Shaktinager Sonbhadra News: एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश करने वाले 10 युवक गिरफ

Rama Posted on: 2026-06-27 14:06:00 Viewer: 42 Comments: 0 Country: India City: Sonbhadra

Shaktinager Sonbhadra News: एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश करने वाले 10 युवक गिरफ Shaktinagar Sonbhadra News: 10 youths arrested for unauthorized entry into NTPC's restricted area.

शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई, बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय भेजे गए आरोपी

Shaktinager Sonbhadra News: सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई, एसएसटीपीएस शक्तिनगर में तैनात आरक्षी जितेन्द्र कुमार की तहरीर पर थाना शक्तिनगर में मु.अ.सं. 124/2026 के तहत बीएनएस की धारा 329(3) एवं 189(2) में मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि कुछ लोग एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात के समय बिना अनुमति प्रवेश कर गए थे।

मामला दर्ज होने के बाद प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं आरोपियों की तलाश शुरू की। शनिवार को सीआईएसएफ कैंटीन जाने वाले मार्ग के पास से पुलिस ने सूचना के आधार पर सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में अमन गिरी, आशीष रावत, छोटू कुमार, रोशन चन्द्रवंशी, अनुराग कुमार, श्रावण कुमार, अनुप गुप्ता, चन्दू राम, आशीष पटेल एवं संतोष कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी शक्तिनगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक सदाशिव राय, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार भारती, आरक्षी अमृतलाल एवं उमेश कुमार गौतम शामिल रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall