Trending Now

UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई

Rama Posted on: 2026-06-27 14:06:00 Viewer: 74 Comments: 0 Country: India City: Lucknow

UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई UPSC News: Application process for UPSC direct recruitment begins; apply by July 17.

UPSC News: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारत सरकार के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 27 जून 2026 से 17 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यूपीएससी ने जारी किया विस्तृत विज्ञापन
यूपीएससी ने भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन संख्या 07/2026 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://upsc.gov.in) पर जारी कर दिया है। विज्ञापन में पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उम्मीदवारों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए गए हैं।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा आवेदन
उम्मीदवार आयोग के ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओआरए) पोर्टल (https://upsconline.nic.in/ora/) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा उनका पालन करने की अपील की है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall