Singrauli News: एमआरपी से अधिक वसूली और देर रात बिक्री के आरोप, नवानगर की शराब दुकानें चर्चा में
Singrauli News: जयंत पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत बालिका को हरियाणा से सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस
Singrauli Sonbhadra News: मैत्री द्वार के पास शराबियों का जमावड़ा, सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
Singrauli News: एमपी ई-सेवा पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 500 से अधिक सरकारी सेवाएं
Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Ujjain News: सिंहस्थ-2028 को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Rewa News: एपीडा की पहल से रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम ने वैश्विक बाजार में रखा कदम
UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई
Aligarh News: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, सैन्यकर्मी ने संभाला स्टीयरिंग; 50 यात्रियों की बच
Rewa News: Rewa's GI-tagged Sundarja mango enters the global market, thanks to APEDA's initiative.
यूएई को पहली वाणिज्यिक खेप रवाना, किसानों को मिला बेहतर दाम
Rewa News: रीवा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध एवं जीआई टैग प्राप्त रीवा सुंदरजा आम ने पहली बार वैश्विक बाजार में प्रवेश किया है। रीवा सुंदरजा आम की पहली वाणिज्यिक खेप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना की गई है। इसे प्रदेश के कृषि निर्यात और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
एपीडा ने पिछले कई महीनों से मध्यप्रदेश शासन के उद्यानिकी विभाग, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), निर्यातकों, पैक हाउस संचालकों एवं अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ समन्वय स्थापित कर सुंदरजा आम के निर्यात की संभावनाओं पर काम किया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप यूएई में खरीदार उपलब्ध हुआ और इस विशेष आम के अंतरराष्ट्रीय बाजार का रास्ता खुल सका।
एक मीट्रिक टन आमों की पहली खेप यूएई रवाना
26 जून 2026 को मेसर्स साल्ट रेंज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रीवा सुंदरजा आम की पहली एक मीट्रिक टन वाणिज्यिक खेप संयुक्त अरब अमीरात भेजी गई। यह खेप सुंदरजा आम के वैश्विक बाजार में औपचारिक प्रवेश का प्रतीक मानी जा रही है और भविष्य में नियमित निर्यात की संभावनाओं को भी मजबूत करेगी।
रीवा के किसानों से वाराणसी एयरपोर्ट तक पूरी हुई प्रक्रिया
निर्यात की गई खेप के आम रीवा जिले के गोविंदगढ़ निवासी प्रगतिशील किसान सोनू गुप्ता तथा ओन्धा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से प्राप्त किए गए। गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कटाई के बाद आमों की ग्रेडिंग, छंटाई और निर्यात योग्य पैकेजिंग उत्तर प्रदेश के भदोही स्थित एपीडा मान्यता प्राप्त पैक हाउस में की गई। आवश्यक पौध स्वच्छता प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खेप को वाराणसी हवाई अड्डे से हवाई मार्ग के जरिए यूएई भेजा गया।
निर्यात से किसानों को मिला बेहतर मूल्य
सुंदरजा आम के निर्यात से किसानों को आर्थिक लाभ भी मिला है। जहां स्थानीय बाजार में इस आम का मूल्य लगभग 100 से 110 रुपये प्रति किलोग्राम था, वहीं निर्यातक ने किसानों से इसे 150 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा। इससे किसानों को प्रति किलोग्राम 40 से 50 रुपये तक अतिरिक्त लाभ प्राप्त हुआ, जिससे गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और निर्यातोन्मुख खेती को बढ़ावा मिलेगा।
मध्यप्रदेश के कृषि निर्यात को मिलेगी नई पहचान
अपनी विशिष्ट मिठास, सुगंध, रेशारहित गूदे और उत्कृष्ट स्वाद के लिए प्रसिद्ध रीवा सुंदरजा आम में अंतरराष्ट्रीय बाजार की बड़ी संभावनाएं हैं। एपीडा का मानना है कि इस सफल निर्यात से न केवल जीआई टैग प्राप्त भारतीय कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि मध्यप्रदेश उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले आमों के प्रमुख निर्यातक राज्य के रूप में भी स्थापित होगा।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 26 जून को ध्वजारोहण समारोह भी आयोजित किया गया। एपीडा निर्यात अवसंरचना को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा भारतीय कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इससे रीवा क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ने के साथ प्रदेश के कृषि निर्यात को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।