Trending Now

Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस

Rama Posted on: 2026-06-27 14:06:00 Viewer: 43 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस Singrauli News: Special focus on women and child safety on the fourth day of the 'SAFE CLICK-2026' campaign 2.0.

विद्यालयों, महिला स्व-सहायता समूहों और औद्योगिक संस्थानों में साइबर सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Singrauli News: सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी "SAFE CLICK-2026" साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के चौथे दिन जिलेभर में "महिला एवं बाल सुरक्षा दिवस" के रूप में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत महिलाओं, बच्चों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को साइबर बुलिंग, मॉर्फिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन शोषण, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

जिलेभर में हुए जागरूकता कार्यक्रम
थाना विंध्यनगर पुलिस ने अमृत विद्यापीठ विद्यालय, विंध्यनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।

थाना मोरवा द्वारा शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, पंजरेह में छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए।

थाना गढ़वा पुलिस ने के.पी. बैस सेवा समिति, शिवपुरवा के पदाधिकारियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया।

थाना लंघाडोल द्वारा क्षेत्र में आम नागरिकों के बीच साइबर जागरूकता अभियान चलाकर डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।

थाना नवानगर पुलिस ने एनसीएल निगाही परियोजना में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को बैंकिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया।

वहीं थाना माड़ा पुलिस ने ग्राम कोयलखूथ में लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर बुलिंग, मॉर्फिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन शोषण, डिजिटल अरेस्ट और महिलाओं से जुड़े साइबर अपराधों से बचने के उपाय विस्तार से बताए गए। साथ ही किसी भी साइबर घटना की तत्काल शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील
अभियान के दौरान प्रतिभागियों को मजबूत पासवर्ड रखने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करने, ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी, बैंक खाते की जानकारी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही संदिग्ध कॉल, लिंक और संदेशों से सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

सिंगरौली पुलिस की अपील
सिंगरौली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, CVV, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड साझा न करें। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रखें और संदिग्ध प्रोफाइल से सावधान रहें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि "डिजिटल अरेस्ट" जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हों, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall