Singrauli News: एमआरपी से अधिक वसूली और देर रात बिक्री के आरोप, नवानगर की शराब दुकानें चर्चा में
Singrauli News: जयंत पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत बालिका को हरियाणा से सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस
Singrauli Sonbhadra News: मैत्री द्वार के पास शराबियों का जमावड़ा, सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
Singrauli News: एमपी ई-सेवा पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 500 से अधिक सरकारी सेवाएं
Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Ujjain News: सिंहस्थ-2028 को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Rewa News: एपीडा की पहल से रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम ने वैश्विक बाजार में रखा कदम
UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई
Aligarh News: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, सैन्यकर्मी ने संभाला स्टीयरिंग; 50 यात्रियों की बच
Singrauli News: Jayant Police safely recovered a 13-year-old abducted girl from Haryana; the accused has been arrested.
पानीपत से दस्तयाब कर पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में भेजा गया जेल
Singrauli News: सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में जयंत चौकी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13 वर्षीय बालिका को हरियाणा के पानीपत से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को जयंत क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री रात में बिना बताए घर से लापता हो गई है। परिजनों ने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर विंध्यनगर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने लगातार बालिका और संदिग्ध की तलाश की। आरोपी मोबाइल बंद कर एवं सिम कार्ड नष्ट कर पुलिस से बचने का प्रयास करता रहा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से पुलिस ने हरियाणा के थर्मल, जिला पानीपत स्थित एक धागा फैक्ट्री की आवासीय कॉलोनी में दबिश देकर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कथित रूप से बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर 3 जून की रात घर से बुलाकर पहले सिंगरौली रेलवे स्टेशन ले गया और वहां से ट्रेन के जरिए पानीपत पहुंचा। वहां अपने कमरे में उसे रखा गया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण एवं न्यायालयीन बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोदावली साहू (22 वर्ष) निवासी ग्राम सरना, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़), हाल निवासी चितरवई खुर्द, थाना सिटी कोतवाली बैढ़न, जिला सिंगरौली के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी अरुण सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दीपनारायण केवट, प्रधान आरक्षक सुबोध तोमर, आरक्षक आरती सूर्यवंशी, सुनील मिश्रा, वीरेंद्र पटेल तथा साइबर सेल के प्रशांत केशरी की सराहनीय भूमिका रही।