Singrauli News: एमआरपी से अधिक वसूली और देर रात बिक्री के आरोप, नवानगर की शराब दुकानें चर्चा में
Singrauli News: जयंत पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत बालिका को हरियाणा से सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस
Singrauli Sonbhadra News: मैत्री द्वार के पास शराबियों का जमावड़ा, सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
Singrauli News: एमपी ई-सेवा पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 500 से अधिक सरकारी सेवाएं
Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Ujjain News: सिंहस्थ-2028 को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Rewa News: एपीडा की पहल से रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम ने वैश्विक बाजार में रखा कदम
UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई
Aligarh News: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, सैन्यकर्मी ने संभाला स्टीयरिंग; 50 यात्रियों की बच
UPPSC PCS Pre 2026: Registration begins for the Uttar Pradesh PCS Preliminary Examination.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने की लास्ट डेट 27 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार 03 अगस्त तक अपने फॉर्म में करेक्शन पर सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 125 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सुबह 9.30 बजे से लेकर सुबह 11.30 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। पहली पाली में सामान्य अध्ययन का पेपर होगा, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही दूसरी पाली में सीसैट परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसमें कुल 100 सवाल होंगे।