Trending Now

SSC CGL 2026: एसएससी सीजीएल में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट आज है।

Rama Posted on: 2026-06-25 11:23:00 Viewer: 40 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

SSC CGL 2026: एसएससी सीजीएल में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट आज है। SSC CGL 2026: Today is the last day to register for SSC CGL.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक एहम खबर है। दरअसल एसएससी सीजीएल की परीक्षा में आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। जो उम्मीवार सीजीएल की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। फीस जमा करने की लास्ट डेट 26 जून निर्धारित है।

इस डेट तक फॉर्म में सुधार करने का मौका
उम्मीदवार 01 जुलाई से लेकर 03 जुलाई के बीच अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके साथ ही टियर-1 परीक्षा का आयोजन अगस्त या सितंबर और टियर-2 परीक्षा का आयोजन दिसंबर माह में किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 12,256 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता
सीजीएल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु-सीमा
उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 18 और 20 वर्ष व अधिकतम आयु पदानुसार 27 व 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि बोर्ड की ओर से आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उममीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ऐसे करें घर बैठे अप्लाई
आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर लें।
रजिस्ट्रेशन करने से पहले यदि आपने ओटीआर नहीं किया है, तो पहले ओटीआर प्रक्रिया को पूरा कर लें।
इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज कर लें।
सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall