Trending Now

Bihar Home Guard Bharti 2026: बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों पर रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने

Rama Posted on: 2026-06-27 14:06:00 Viewer: 57 Comments: 0 Country: India City: Patna

Bihar Home Guard Bharti 2026: बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों पर रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने Bihar Home Guard Recruitment 2026: Registration for the posts of Bihar Home Guard Company Commander is set to begin soon.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में होम गार्ड कंपनी कमांडर परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने राज्य में होम गार्ड कंपनी कमांडर की नियुक्ति करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। आवेदन 30 जून से शुरू होने वाले हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन करने के लिए पुरुष व महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष है। महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक व इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के
100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। प्रारंभिक परीक्षा में 30 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले
उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 200 नंबर और दूसरा पेपर 100 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।

इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमेपज पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को भरकर स्कैन दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड करना होगा।
अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall