Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Nainital Bank SO Recruitment 2026: Applications for Specialist Officer posts at Nainital Bank have started.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। नैनीताल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 07 सितंबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 41 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 व 25 वर्ष और अधिकतम आयु 32, 35 और 38 वर्ष निर्धारित की गई है।
रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
स्पेशलिस्ट ऑफिसर ग्रेड-1 के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये, स्पेशलिस्ट ऑफिसर ग्रेड-2 के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये और सीनियर मैनेजर ग्रेड-3 के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 85,920 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, प्रोफेशनल ज्ञान और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा 145 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1500 रुपये निर्धारित है।