Trending Now

MPHC High Court: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों पर आवेदन शुरू है

Rama Posted on: 2026-08-18 11:34:00 Viewer: 30 Comments: 0 Country: India City: Bhopal

MPHC High Court: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों पर आवेदन शुरू है MPHC High Court: Applications are now open for Assistant Grade-3 posts at the Madhya Pradesh High Court.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में असिस्टेंट ग्रेड III के बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस वेकैंसी के लिए आवेदन प्रॉसेस 17 अगस्त से स्टार्ट कर दी गई है। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवा जो इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में गलती होने पर 19 से 21 सितंबर तक उसमें संशोधन किया जा सकेगा।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने MP CPCT एग्जाम एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो। 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल से कम न हो। अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 45 वर्ष निर्धारित है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट portal.mphc.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने के साथ जनरल एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 943.40 रुपये और एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीएच वर्ग को 743.40 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

MP High Court Assistant Grade III Online Form 2026

कैसे होगा चयन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। इस परीक्षा में सफल होने पर अभ्यर्थियों को हिंदी टाइपिंग स्किल टेस्ट में भाग लेना होगा। अंत में अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं अन्य प्रक्रिया से गुजरना होगा।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट ग्रेड 3 के कुल 1174 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जनरल के लिए 314 पद, ओबीसी के लिए 325 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 118 पद, एससी के लिए 181 पद और एसटी के लिए 236 पद आरक्षित हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall