Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
IBPS Clerk Vacancy 2026: Applications for the IBPS Clerk 16 recruitment have started.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आईबीपीएस क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट/ XVI) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। जो भी युवा ग्रेजुएशन उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त एवं फॉर्म प्रिंट करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 निर्धारित है।
पात्रता एवं मापदंड
IBPS Clerk 16 Recruitment 2026 (CRP CSA-XVI) में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का देश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही पदानुसार उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।
IBPS Clerk Vacancy 2026 Online Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
स्टेट वाइज भर्ती डिटेल
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों केंद्र-शासित प्रदेशों में कुल 11403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। किस राज्य में कितने पद रिक्त हैं उसकी पूरी डिटेल आप नीचे से चेक कर सकते हैं-
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए स्वयं ही आवेदन किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स दी जा रहीं हैं-
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/csaxvijul26 पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
इसके बाद कैटेगरी वाइज निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें।
शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।