Trending Now

HSSC CET Group D Recruitment 2026: हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रुप-डी के लिए रजिस्ट्रेशन आज से

Rama Posted on: 2026-06-19 15:30:00 Viewer: 68 Comments: 0 Country: India City: Bhiwani

HSSC CET Group D Recruitment 2026: हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रुप-डी के लिए रजिस्ट्रेशन आज से HSSC CET Group D Recruitment 2026: Registration for the Haryana Common Eligibility Test (Group D) begins today.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रुप-डी की परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ग्रुप-डी की इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे उम्मीदवार HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज यानी 19 जून से अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, आवेदन करने की लास्ट डेट 03 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को 07 जुलाई से लेकर 09 जुलाई के बीच फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा।

जरूरी शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों ने कक्षा दसवीं तक हिंदी या संस्कृत में से किसी एक भाषा की पढ़ाई की हो।

एग्जाम पैटर्न
परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे 45 मिनट निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कैसे करें घर बैठे ग्रुप-डी परीक्षा के लिए आवेदन
ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
इसके बाद स्कैन कॉपी जैसे हस्ताक्षर, अपने फॉटो, मार्कशीट आदि को अपलोड करें।
अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall