Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Benjamin Netanyahu: Netanyahu's residence attacked again, two flash bombs fired, Israel warns of consequences
Benjamin Netanyahu : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उत्तरी इजरायली शहर कैसरिया स्थित निवास की ओर दो फ्लैश बम दागे गए जो बगीचे में गिरे। घटना में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। शनिवार शाम सुरक्षा निकायों की तरफ से दिए गए संयुक्त बयान में बताया गया है कि घटना के समय नेतन्याहू और उनके परिवार के सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। घटना की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है। इजराइल ने इस हमले को उकसाने वाली बेहद गंभीर हरकत करार देते हुए हमलावरों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।
राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने घटना की कड़ी निंदा की
दी टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि घटना की जांच चल रही है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने रविवार तड़के एक्स पोस्ट साझा कर कहा कि सुरक्षा और न्यायिक एजेंसियों से आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गविर ने भी एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई सभी सीमाओं को पार कर गई है। आज रात उनके घर पर फ्लैश बम दागना एक और लाल रेखा को पार करने जैसा है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले अक्टूबर में कैसरिया में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर की ओर ड्रोन लॉन्च किया गया था, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हमले को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि ईरान के प्रॉक्सी हिज्बुल्लाह ने कैसरिया शहर में उनके घर की तरफ ड्रोन से हमला कर उनकी और उनकी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की थी।