Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Starliner News: Sunita Williams remained in space, Starliner returned, landing safely
Starliner News: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर को स्पेस स्टेशन ले जाने वाला स्पेस क्राफ्ट स्टारलाइनर-1 शनिवार को तीन महीने बाद धरती पर लौट आया। वह सुरक्षित लैंड हो गया। यह स्पेस क्राफ्ट भारतीय समयानुसार तड़के 3:30 बजे पहुंचा। यह न्यू मैक्सिको के व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर (रेगिस्तान) में सुरक्षित लैंड हुआ। अमेरिकी-भारतीय नागरिक सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में ही हैं।
पांच जून को सुनीता और बुच को इससे भेजा गया था। यह सिर्फ आठ दिन का मिशन था। तकनीकी खराबी की वजह से इसमें समय लगा तकनीकी कारणों की जांच की जाएगी ।
स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कतों और हीलियम गैस के रिसाव की जानकारी सामने आई थी। नासा ने 24 अगस्त को बताया था कि स्टारलाइनर में सेफ्टी इश्यूज की वजह से बुच और सुनीता को इससे वापस धरती पर नहीं लाया जाएगा। स्पेसक्राफ्ट खाली ही वापस लौटेगा। सुनीता और बुच को एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से वापस लाया जाएगा। अमेरिकी संचार माध्यमों की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारलाइनर की वापसी और इससे जुड़े ताजा अपडेट को लेकर नासा ने सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इसमें बोइंग का कोई प्रतिनिधि नहीं था। नासा के मैनेजर स्टीव स्टिच ने कहा कि स्टारलाइनर ने अच्छे तरीके से लैंडिंग की है। हमने इसे जांच के लिए भेजा है। हम जल्द ही बताएंगे कि स्पेस क्राफ्ट में किस वजह से खराबी आई। नासा और बोइंग के बीच भले ही दिक्कतें चल रही हैं लेकिन दोनों मिलकर स्टारलाइनर की जांच करेंगी।
स्टारलाइनर की सेफ लैंडिंग के बाद स्पेस स्टेशन में मौजूद सुनीता विलियम्स ने खुशी जताई। उन्होंने टीम की प्रशंसा करते हुए कहा है कि आप लोग बेहतरीन हैं। लैंडिंग कमांडर लौरेन ब्रेंकी ने सोशल मीडिया पर लिखा है स्टारलाइनर सुरक्षित घर लौट आया। इसने क्या शानदार लैंडिंग की।