Bhopal News: यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं भाजपा की महिला नेत्रियां, मध्य प्रदेश से 41 विस्तारकों क
Singrauli News: एनसीएल में आधुनिक माइनिंग शॉवेल सिम्युलेटर का संचालन शुरू, ऑपरेटरों को मिलेगा तकनीकी
Singrauli News: सरस्वती शिशु मंदिर जयंत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली
Delhi News: संविधान दिवस पर देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी कांग्रेस, लखनऊ में खरगे और राहुल
Singrauli News: खाखन पुल के पास मिट्टी लोड हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने किया जयंत खदान का निरीक्षण, उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के निर्देश
Singrauli News: एनसीएल में कवि सम्मेलन के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
Sidhi News: छात्रावासों की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा, विद्यार्थियों से पूछीं समस्याएं
Sidhi News: जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर
Singrauli News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया ज
Delhi News: Congress to hold 'Save the Constitution' marches across the country on Constitution Day; Kharge and Rahul Gandhi to participate in Lucknow.
26 नवंबर को सभी राज्यों में होंगे कार्यक्रम, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट के अधिकार को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
Delhi News: नई दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को कांग्रेस देशभर के सभी राज्यों में 'संविधान रक्षा मार्च' आयोजित करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने-अपने राज्य में मार्च निकालेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कांग्रेस के अनुसार, मार्च की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर या महात्मा गांधी की प्रतिमा से होगी। इसके बाद कार्यकर्ता और नागरिक संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेंगे। इस अभियान के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता 'वोट रक्षक' कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों की पहचान कर संबंधित मतदाताओं को उनके मताधिकार की बहाली के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मतदाता सूची में गड़बड़ियों का लगाया आरोप
केसी वेणुगोपाल ने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने महादेवपुरा में फर्जी एवं दोहरी प्रविष्टियों, कर्नाटक के अलंद में वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने के कथित प्रयासों और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में अनियमितताओं का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय विपक्ष के सवालों को खारिज किया।
एसआईआर प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल
वेणुगोपाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की प्रारूप मतदाता सूची से ही 65 लाख से अधिक नाम हटाए गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से गरीबों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, प्रवासी मजदूरों और विवाह के बाद निवास बदलने वाली महिलाओं को अधिक परेशानी हो रही है।
वेणुगोपाल ने निर्वाचन आयोग की संवैधानिक स्वतंत्रता और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी कानून में किए गए बदलावों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि संविधान प्रदत्त मतदान के अधिकार की रक्षा करना लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक है। कांग्रेस ने संविधान में निहित मूल्यों और मताधिकार की रक्षा के लिए सभी नागरिकों से 26 नवंबर को आयोजित मार्च में शामिल होने की अपील की है।