Bhopal News: यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं भाजपा की महिला नेत्रियां, मध्य प्रदेश से 41 विस्तारकों क
Singrauli News: एनसीएल में आधुनिक माइनिंग शॉवेल सिम्युलेटर का संचालन शुरू, ऑपरेटरों को मिलेगा तकनीकी
Singrauli News: सरस्वती शिशु मंदिर जयंत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली
Delhi News: संविधान दिवस पर देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी कांग्रेस, लखनऊ में खरगे और राहुल
Singrauli News: खाखन पुल के पास मिट्टी लोड हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने किया जयंत खदान का निरीक्षण, उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के निर्देश
Singrauli News: एनसीएल में कवि सम्मेलन के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
Sidhi News: छात्रावासों की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा, विद्यार्थियों से पूछीं समस्याएं
Sidhi News: जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर
Singrauli News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया ज
Sidhi News: Collector inspects hostel facilities, asks students about their concerns
भोजन की गुणवत्ता, पेयजल और साफ-सफाई में सुधार के निर्देश, अधीक्षकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की हिदायत
Sidhi News: सीधी। जिले के छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए कलेक्टर विकास मिश्रा ने विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति बालक छात्रावास क्रमांक-4, शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम शाला मड़रिया और आदिवासी बालक छात्रावास सीधी पहुंचकर आवासीय एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावासों के कमरों, रसोईघर, भोजन कक्ष, शौचालय और परिसर की स्थिति देखी। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और रसोई की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश, बिस्तर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर उनकी पढ़ाई, भोजन और रहने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में होने वाली समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं के मामले में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमित साफ-सफाई, समय पर पौष्टिक भोजन और बेहतर आवासीय वातावरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने के निर्देश भी दिए।