Trending Now

Sidhi News: जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर

Rama Posted on: 2026-11-25 11:24:00 Viewer: 18 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर Sidhi News: Collector visits District Hospital, Sidhi, to assess healthcare facilities; warns of action against negligence.

ओपीडी, वार्ड और जांच केंद्रों का किया निरीक्षण, मरीजों को समय पर उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश

Sidhi News: सीधी। जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति परखने के लिए कलेक्टर विकास मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, विभिन्न वार्डों, पैथोलॉजी जांच केंद्रों और अस्पताल परिसर का जायजा लेकर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर परामर्श और समुचित उपचार मिलना चाहिए। आवश्यक दवाइयां अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी उपलब्धता की नियमित समीक्षा की जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैथोलॉजी जांच और रिपोर्ट मिलने की व्यवस्था की जानकारी ली। मरीजों को जांच के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा। साथ ही वार्डों, शौचालयों और प्रतीक्षालय में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार और अस्पताल की सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल उपचार सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और मरीजों को अनावश्यक परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार खरे और सिविल सर्जन डॉ. दीपारानी इसरानी उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall