Bhopal News: यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं भाजपा की महिला नेत्रियां, मध्य प्रदेश से 41 विस्तारकों क
Singrauli News: एनसीएल में आधुनिक माइनिंग शॉवेल सिम्युलेटर का संचालन शुरू, ऑपरेटरों को मिलेगा तकनीकी
Singrauli News: सरस्वती शिशु मंदिर जयंत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली
Delhi News: संविधान दिवस पर देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी कांग्रेस, लखनऊ में खरगे और राहुल
Singrauli News: खाखन पुल के पास मिट्टी लोड हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने किया जयंत खदान का निरीक्षण, उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के निर्देश
Singrauli News: एनसीएल में कवि सम्मेलन के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
Sidhi News: छात्रावासों की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा, विद्यार्थियों से पूछीं समस्याएं
Sidhi News: जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर
Singrauli News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया ज
Singrauli News: Modern mining shovel simulator becomes operational at NCL; operators to receive technical training
सीईटीआई सिंगरौली में स्थापित 20 घनमीटर क्षमता वाले सिम्युलेटर से पांच परियोजनाओं के 11 शॉवेल ऑपरेटरों को मिलेगा लाभ
Singrauli News: सिंगरौली। कोयला खनन कार्यों में तकनीकी दक्षता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने आधुनिक प्रशिक्षण सुविधा की शुरुआत की है। इसके तहत 23 नवंबर को सेंट्रल एक्सकेवेशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीईटीआई), सिंगरौली में ईकेजी-20केएम इलेक्ट्रिक माइनिंग शॉवेल सिम्युलेटर का संचालन शुरू किया गया। 20 घनमीटर बकेट क्षमता वाला यह सिम्युलेटर ऑपरेटरों को मशीन संचालन का वर्चुअल प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
एनसीएल के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग ने महाप्रबंधक रतनजय कुमार सिंह के नेतृत्व में इस सुविधा को शुरू किया है। इसे IZ-KARTEX द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराया गया है।
इस सिम्युलेटर से निगाही, जयंत, दुधीचुआ, अमलोरी और खड़िया परियोजनाओं में तैनात 11 ईकेजी-20केएम शॉवेल के ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके माध्यम से ऑपरेटर मशीन के कंट्रोल सिस्टम, संचालन प्रक्रिया और तकनीकी कार्यप्रणाली को वास्तविक परिस्थितियों जैसे वर्चुअल वातावरण में समझ सकेंगे।
इस प्रशिक्षण सुविधा से ऑपरेटरों की दक्षता बढ़ाने, मशीन संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और कार्यक्षमता में सुधार लाने में मदद मिलेगी। साथ ही एनसीएल की खनन परियोजनाओं में एचईएमएम मशीनों की उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।