Bhopal News: यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं भाजपा की महिला नेत्रियां, मध्य प्रदेश से 41 विस्तारकों क
Singrauli News: एनसीएल में आधुनिक माइनिंग शॉवेल सिम्युलेटर का संचालन शुरू, ऑपरेटरों को मिलेगा तकनीकी
Singrauli News: सरस्वती शिशु मंदिर जयंत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली
Delhi News: संविधान दिवस पर देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी कांग्रेस, लखनऊ में खरगे और राहुल
Singrauli News: खाखन पुल के पास मिट्टी लोड हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने किया जयंत खदान का निरीक्षण, उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के निर्देश
Singrauli News: एनसीएल में कवि सम्मेलन के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
Sidhi News: छात्रावासों की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा, विद्यार्थियों से पूछीं समस्याएं
Sidhi News: जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर
Singrauli News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया ज
Singrauli News: Accused in case of abduction and rape of a minor arrested; sent to jail in judicial custody
14 वर्षीय बालिका को पुलिस ने 11 दिन बाद किया दस्तयाब, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई
Singrauli News: सिंगरौली। विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत चौकी अंतर्गत 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में सिंगरौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 की रात बालिका के घर से लापता होने पर परिजनों ने जयंत चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 566/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद 23 नवंबर को बालिका को दस्तयाब किया।
विवेचना के दौरान बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपने किराए के कमरे में रखने और दुष्कर्म किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद प्रकरण में बीएनएस की धारा 65(1), 64(2)(m), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2), 5(l)/6 जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपी अवनीश कुमार पाण्डेय (38), निवासी ग्राम हरदी, थाना बैढ़न को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार और चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।