Trending Now

Singrauli News: सरस्वती शिशु मंदिर जयंत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली

Rama Posted on: 2026-11-25 11:24:00 Viewer: 22 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सरस्वती शिशु मंदिर जयंत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली Singrauli News: Dev Deepawali celebrated with devotion and enthusiasm at Saraswati Shishu Mandir, Jayant

सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, आकर्षक आतिशबाजी और दीपोत्सव ने बांधा समां

Singrauli News: सिंगरौली। सरस्वती शिशु मंदिर, जयंत में 24 नवंबर को देव दीपावली का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को दीपों से सजाया गया। सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और आकर्षक आतिशबाजी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके बाद प्रस्तुत भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। दीपोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। वहीं आकर्षक आतिशबाजी ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक विवेक जायसवाल, अध्यक्ष धीरज सिंह, सह व्यवस्थापक निधि कौशल एवं कोषाध्यक्ष नीलम मिश्रा सहित मीडिया जगत से मोहम्मद सैफी अब्बास और राजकुमार सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय के भैया-बहिनों एवं अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराना तथा उनमें संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रवीण शुक्ल सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall