Trending Now

Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने किया जयंत खदान का निरीक्षण, उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के निर्देश

Rama Posted on: 2026-11-25 11:24:00 Viewer: 26 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने किया जयंत खदान का निरीक्षण, उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के निर्देश Singrauli News: NCL CMD inspects Jayant mine; issues directives to increase production and dispatch

अधिकारियों से ली खनन गतिविधियों की जानकारी, कर्मचारियों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने मंगलवार को जयंत खदान का दौरा कर कोयला उत्पादन, डिस्पैच और खनन गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परियोजना की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए उत्पादन एवं कोयला प्रेषण की स्थिति की जानकारी ली।

दौरे के दौरान सीएमडी ने कर्मचारियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने परियोजना के अधिकारियों को कोयला उत्पादन और डिस्पैच में वृद्धि के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोयला उत्पादन और उसकी निर्बाध आपूर्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान सीएमडी के तकनीकी सचिव (टीएस), क्षेत्रीय महाप्रबंधक (एरिया जीएम) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall