Bhopal News: यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं भाजपा की महिला नेत्रियां, मध्य प्रदेश से 41 विस्तारकों क
Singrauli News: एनसीएल में आधुनिक माइनिंग शॉवेल सिम्युलेटर का संचालन शुरू, ऑपरेटरों को मिलेगा तकनीकी
Singrauli News: सरस्वती शिशु मंदिर जयंत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली
Delhi News: संविधान दिवस पर देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी कांग्रेस, लखनऊ में खरगे और राहुल
Singrauli News: खाखन पुल के पास मिट्टी लोड हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने किया जयंत खदान का निरीक्षण, उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के निर्देश
Singrauli News: एनसीएल में कवि सम्मेलन के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
Sidhi News: छात्रावासों की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा, विद्यार्थियों से पूछीं समस्याएं
Sidhi News: जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर
Singrauli News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया ज
Bhopal News: BJP women leaders gear up for UP elections; 41 'vistarak' (organisational expanders) from Madhya Pradesh assigned responsibilities.
आठ राज्यों की 400 से अधिक महिला विस्तारक घर-घर पहुंचकर जुटा रहीं फीडबैक, 27 नवंबर को संगठन को सौंपेंगी रिपोर्ट
Bhopal News: भोपाल। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की 41 महिला नेत्रियों को उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आठ राज्यों से पहुंचीं करीब 400 से 450 महिला विस्तारक एक सप्ताह तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर जमीनी स्थिति का आकलन कर रही हैं।
ये महिला विस्तारक 20 नवंबर से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इस दौरान वे घर-घर पहुंचकर स्थानीय लोगों, महिलाओं और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर रही हैं। बातचीत के माध्यम से मौजूदा विधायकों की छवि, सरकार के कामकाज, स्थानीय समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रवास के दौरान महिला विस्तारक भाजपा की नीतियों और महिला आरक्षण जैसे विषयों पर भी लोगों से चर्चा कर रही हैं। इस अभियान के जरिए संगठन की जमीनी स्थिति, सरकार के कामकाज को लेकर जनता की प्रतिक्रिया और स्थानीय मुद्दों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को सभी महिला विस्तारक विधानसभा क्षेत्रवार अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन को सौंपेंगी। इस रिपोर्ट में जनभावनाओं, विधायकों की स्थिति, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं से जुड़ी जानकारियां शामिल होंगी।