Trending Now

Singrauli News: खाखन पुल के पास मिट्टी लोड हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा

Rama Posted on: 2026-11-25 11:24:00 Viewer: 30 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: खाखन पुल के पास मिट्टी लोड हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा Singrauli News: Soil-laden dumper truck overturns near Khakhan bridge; driver has a narrow escape

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित निकाला, हादसों को लेकर उठे सवाल

Singrauli News: सिंगरौली/देवसर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाखन पुल के पास मंगलवार को मिट्टी से लोड एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक वाहन के अंदर फंस गया, जिसे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने संयुक्त प्रयास से सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक देवेंद्र कुमार सिंह बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार मिट्टी से लोड हाईवा क्रमांक एमपी 04 एचई 4152 खाखन पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने के बाद चालक अंदर फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद चालक को बाहर निकाला।

गनीमत रही कि हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई। खाखन पुल के पास लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall