Bhopal News: यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं भाजपा की महिला नेत्रियां, मध्य प्रदेश से 41 विस्तारकों क
Singrauli News: एनसीएल में आधुनिक माइनिंग शॉवेल सिम्युलेटर का संचालन शुरू, ऑपरेटरों को मिलेगा तकनीकी
Singrauli News: सरस्वती शिशु मंदिर जयंत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली
Delhi News: संविधान दिवस पर देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी कांग्रेस, लखनऊ में खरगे और राहुल
Singrauli News: खाखन पुल के पास मिट्टी लोड हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने किया जयंत खदान का निरीक्षण, उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के निर्देश
Singrauli News: एनसीएल में कवि सम्मेलन के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
Sidhi News: छात्रावासों की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा, विद्यार्थियों से पूछीं समस्याएं
Sidhi News: जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर
Singrauli News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया ज
Singrauli News: Vigilance Awareness Week concludes at NCL with a poets' gathering (kavi sammelan)
‘सतर्कता के स्वर’ में कवियों ने रचनाओं के जरिए दिया ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश
Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन ‘सतर्कता के स्वर’ कवि सम्मेलन के साथ हुआ। सोमवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नैतिकता, ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार उन्मूलन का संदेश दिया।
कवि सम्मेलन में कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की पंक्तियां, “मां तुम हो तो बसंत है, वरना बस अंत है। रावण को मारने जा रहे हो, तुम राम हो क्या?” विशेष चर्चा में रहीं। इन पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने आत्मचिंतन, जीवन मूल्यों और कार्यस्थल पर नैतिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉ. गिरिधर राय, राधेश्याम भारती, डॉ. सुशीला ओझा, रवि शंकर चतुर्वेदी, डॉ. विभा सिंह और लक्ष्मीकांत निर्भीक सहित अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया। उनकी प्रस्तुतियों में सामाजिक सरोकारों, नैतिक मूल्यों और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता जैसे विषय प्रमुख रहे।
इस अवसर पर दुधीचुआ परियोजना के बच्चों ने भी भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से ईमानदारी, जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में एनसीएल के सीएमडी, निदेशकगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन के माध्यम से साहित्य एवं संस्कृति को सतर्कता जागरूकता से जोड़ते हुए पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने का संदेश दिया गया।