Singrauli News: खटकी नाला में 100 बोरियों से किया गया बोरी बंधान, ग्रामीणों ने किया श्रमदान
Sidhi news: एसपी ने भुइमाड़ थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, शस्त्रागार में हथियारों का भौतिक सत्यापन
IND A vs UAE : वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत-ए को दिलाई धमाकेदार जी
Singrauli News: बरगवां हाईवे पर पुलिस चेकिंग के बीच रुके देवसर विधायक, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक न
Singrauli News: मलेरिया कार्यालय में चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध; शिकायत के सात दिन बाद भी कार्रवाई
Panjab News: पंजाब में तीसरे राजनीतिक विकल्प की तैयारी, किसान-पंथक संगठनों ने बनाया संयुक्त मोर्चा
Singrauli News: UPSC चयन सूची में सिंगरौली के विद्या राज शाह का कमाल, देशभर में 17वां स्थान
Singrauli News: एनसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान में खड़िया क्षेत्र अव्वल, मिला प्रथम पुरस्कार
Singrauli News: नशे की लत ने रिश्तों को किया तार-तार, पैसों के लिए बेटे ने पिता पर चाकू से किए कई वा
Vice President Radhakrishnan offers prayers at Gurudwara
Punjab News: Preparations for a third political alternative in Punjab; farmer and Panthic organizations form a joint front.
2027 के विधानसभा चुनाव में मिलकर उतरने का ऐलान, अकाली दल (पुनर सुरजीत) ने भाजपा और सुखबीर बादल के अकाली दल से बनाई दूरी
Panjab News: चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों में एक नए विकल्प की दस्तक दिखाई देने लगी है। अकाली दल (पुनर सुरजीत) सहित कई किसान संगठनों, पंथक संस्थाओं, मजदूर संगठनों और पूर्व सैनिकों के संगठनों ने मिलकर संयुक्त पंजाब मोर्चे का गठन किया है। मोर्चे ने आगामी विधानसभा चुनाव सामूहिक रूप से लड़ने के साथ राज्य के विभिन्न मुद्दों पर साझा आंदोलन चलाने का ऐलान किया है।
इस पहल को पंजाब की आगामी चुनावी राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि अकाली दल (पुनर सुरजीत) ने भाजपा और सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। ऐसे में इस धड़े ने अलग राजनीतिक मंच तैयार कर चुनावी मैदान में अपनी भूमिका तय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
कई संगठनों को जोड़ने की तैयारी
संयुक्त पंजाब मोर्चे में किसान संगठनों के साथ पंथक संस्थाओं, मजदूरों, पूर्व सैनिकों और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों की भागीदारी है। मोर्चे के विस्तार और अन्य संगठनों से संवाद के लिए नौ सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों, पंथक समूहों और सामाजिक संगठनों से संपर्क कर उन्हें साझा मंच से जोड़ने का प्रयास करेगी। हालांकि, मोर्चे के सामने सबसे बड़ी संगठनात्मक चुनौती अलग-अलग वर्गों और संगठनों की मांगों को एक साझा राजनीतिक एजेंडे में शामिल करने की होगी। चुनावी रणनीति के साथ राज्य के प्रमुख मुद्दों पर एकमत होना भी इसकी दिशा तय करेगा।
चुनावी समीकरणों में बढ़ सकती है हलचल
किसान आंदोलन के बाद पंजाब की राजनीति में किसान संगठनों की भूमिका और पंथक मुद्दों का महत्व लगातार चर्चा में रहा है। ऐसे में संयुक्त पंजाब मोर्चा अकाली दल के पारंपरिक प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर सकता है। यदि अकाली-भाजपा गठबंधन चुनाव मैदान में उतरता है, तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ संयुक्त पंजाब मोर्चा भी चुनावी परिदृश्य का हिस्सा होगा। इससे 2027 के विधानसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के बीच बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बन सकती है।