Singrauli News: नालसा मेगा ड्राइव: घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों की समस्याएं जान रहा विधिक सेवा प्राधिकरण
Singrauli News: नशे और बाल विवाह के दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को कराया अवगत
Sidhi News: शराब पीने से रोकने पर युवक ने लगाया फांसी का फंदा, परिजनों ने बचाई जान
Singrauli News: डेढ़ साल की बच्ची की मौत के बाद जादू-टोने का आरोप, पड़ोस की महिला पर परिजनों ने जताय
Singrauli News: 20 लाख का पुल सालभर भी नहीं टिक पाया, पानी के बहाव में बह गया पंचायत का विकास!
Delhi News: त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी में 20% का उछाल, अक्टूबर में 2.45 लाख करोड़ र
Delhi News: संविधान की मूल प्रति में समाहित है भारत की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत
Delhi News: डाकघरों के आधुनिकीकरण पर सरकार खर्च करेगी 1,491 करोड़ रुपये, कैबिनेट की मंजूरी
Singrauli News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिग चालक की मौत, महिला गंभीर
Singrauli News: रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ युवक को देख मचा हंगामा, लोगों ने पकड़कर जीआरपी को सौं
IND A vs UAE: Vaibhav Suryavanshi sets a world record, smashing 204 runs off 53 balls to lead India A to a spectacular victory.
यूएई के खिलाफ 27 छक्के और 7 चौकों की बरसात, लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक; भारत-ए ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
IND A vs UAE : दोहा। भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को यूएई के खिलाफ ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत-ए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने महज 53 गेंदों में 204 रन ठोक दिए। उन्होंने 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
वैभव की इस तूफानी पारी में 27 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। उन्होंने महज 28 गेंदों में शतक पूरा कर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक भी बनाया। इसके बाद 40 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा पार करते हुए उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का आक्रामक अंदाज जारी रखा।
250 रन का लक्ष्य 14.2 ओवर में हासिल
मुकाबले में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए थे। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 130 रन की पारी खेली। जवाब में भारत-ए ने वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी के दम पर महज 14.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 254 रन बना लिए और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।
रिकॉर्ड के साथ बने प्लेयर ऑफ द मैच
वैभव सूर्यवंशी को उनकी ऐतिहासिक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल भारत-ए को शानदार जीत दिलाई, बल्कि लिस्ट-ए क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड भी बदल दिए। महज 15 वर्ष की उम्र में इस तरह की बल्लेबाजी ने उन्हें क्रिकेट जगत की सुर्खियों में ला दिया है।