Singrauli News: नालसा मेगा ड्राइव: घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों की समस्याएं जान रहा विधिक सेवा प्राधिकरण
Singrauli News: नशे और बाल विवाह के दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को कराया अवगत
Sidhi News: शराब पीने से रोकने पर युवक ने लगाया फांसी का फंदा, परिजनों ने बचाई जान
Singrauli News: डेढ़ साल की बच्ची की मौत के बाद जादू-टोने का आरोप, पड़ोस की महिला पर परिजनों ने जताय
Singrauli News: 20 लाख का पुल सालभर भी नहीं टिक पाया, पानी के बहाव में बह गया पंचायत का विकास!
Delhi News: त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी में 20% का उछाल, अक्टूबर में 2.45 लाख करोड़ र
Delhi News: संविधान की मूल प्रति में समाहित है भारत की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत
Delhi News: डाकघरों के आधुनिकीकरण पर सरकार खर्च करेगी 1,491 करोड़ रुपये, कैबिनेट की मंजूरी
Singrauli News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिग चालक की मौत, महिला गंभीर
Singrauli News: रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ युवक को देख मचा हंगामा, लोगों ने पकड़कर जीआरपी को सौं
Sidhi News: SP conducts annual inspection of Bhuimar police station; carries out physical verification of weapons in the armory.
लंबित अपराधों और शिकायतों की समीक्षा, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा शस्त्रों के सुरक्षित रखरखाव के दिए निर्देश
Sidhi news: सीधी। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने थाना भुइमाड़ का वार्षिक निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की और लंबित अपराधों तथा शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की।
एसपी ने 1 नवंबर 2025 से 30 अक्टूबर 2026 तक की अवधि से संबंधित मर्ग, अपराध, अन्य जरायम, समन एवं गिरफ्तारी रजिस्टर, स्थायी वारंट, ड्यूटी रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, चरित्र सत्यापन और फर्द चालान सहित अन्य अभिलेखों का परीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की अद्यतन स्थिति का अवलोकन करते हुए उन्हें व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद थाना मालखाना और शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया। यहां उपलब्ध शस्त्रों एवं एम्यूनेशन का भौतिक सत्यापन कर उनके सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था देखी गई। एसपी ने शस्त्रों की सुरक्षा और उनसे संबंधित रिकॉर्ड का नियमित संधारण सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, पुलिस बल की कार्यप्रणाली तथा लंबित मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एसपी ने थाना स्टाफ से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।