Trending Now

Singrauli News: खटकी नाला में 100 बोरियों से किया गया बोरी बंधान, ग्रामीणों ने किया श्रमदान

Rama Posted on: 2026-11-24 17:03:00 Viewer: 120 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: खटकी नाला में 100 बोरियों से किया गया बोरी बंधान, ग्रामीणों ने किया श्रमदान Singrauli News: Temporary check dam constructed in Khatki Nala using 100 sacks; villagers contributed through voluntary labor (shramdaan).

जल संचय अभियान के तहत चितरंगी के कपुरदेई में हुई पहल, वर्षा जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने का लिया संकल्प

Singrauli News: सिंगरौली। जल संरक्षण और भूजल स्तर में सुधार के उद्देश्य से विकासखंड चितरंगी के ग्राम कपुरदेई स्थित खटकी नाला में 100 बोरियों से बोरी बंधान किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में जल संचय अभियान के तहत आयोजित इस कार्य में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर पानी को संरक्षित करने की पहल की।

नवांकुर संस्था रामचंद्र सेवा समिति के समन्वय एवं सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बोरी बंधान के माध्यम से नाले के बहते पानी को रोककर उसका संचयन करने का प्रयास किया गया। इससे वर्षा जल को अधिक समय तक रोकने और भूजल स्तर में सुधार की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में संस्था के परामर्शदाता रजनीश साहू, राधा यादव, राजकुमार सिंह, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रामबदन साकेत, सचिव रामलखन सिंह तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की सुरक्षा और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर जागरूक करते हुए सभी ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall