Trending Now

Singrauli News: बरगवां हाईवे पर पुलिस चेकिंग के बीच रुके देवसर विधायक, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक न

Rama Posted on: 2026-11-24 17:03:00 Viewer: 124 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: बरगवां हाईवे पर पुलिस चेकिंग के बीच रुके देवसर विधायक, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक न Singrauli News: Deosar MLA stopped during a police check on the Bargawan highway; gave necessary instructions to the police personnel.

अवैध गतिविधियों पर सख्ती के साथ आम नागरिकों को अनावश्यक परेशान न करने की हिदायत

Singrauli News: सिंगरौली। बरगवां हाईवे पर पुलिस की चेकिंग व्यवस्था के दौरान देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने मौके पर रुककर जांच व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चेकिंग पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों से चर्चा कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर जानकारी ली। विधायक ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए और कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए।

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस चेकिंग के दौरान स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती जरूरी है, लेकिन इस दौरान आमजन के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्ण व्यवहार भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कानून का पालन कराने के साथ नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखने की अपेक्षा जताई।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall