Trending Now

Singrauli News: युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 15 सितंबर को पचौर में

Rama Posted on: 2026-09-10 11:50:00 Viewer: 106 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 15 सितंबर को पचौर में Singrauli News: 'Yuva Sangam' Job Fair to be held in Pachaur on September 15.

पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगेगा रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला; विभिन्न कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

Singrauli News: सिंगरौली। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 सितंबर 2026 को विकासखंड स्तरीय युवा संगम-रोजगार, स्व-रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। मेला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पचौर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत अप्रेंटिसशिप के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

इन कंपनियों में मिलेगा रोजगार का अवसर
रोजगार मेले में अदानी पावर, रिलायंस सासन पावर, रिलायंस सासन कोल माइंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी माइनिंग, एपीएमडीसी, टीसीआईएल, आर्यन मोटर्स, डेको कंपनी, एसडी कंस्ट्रक्शन, एसआईएस सिक्योरिटी एवं भगवती फ्रंटलाइनर मोटराइजर्स सहित विभिन्न कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता के तहत 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बीटेक, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों के नियमानुसार वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आईडी, आधार कार्ड एवं जीवित रोजगार पंजीयन अनिवार्य रूप से लाना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष क्रमांक 07805-233248 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall