Trending Now

Singrauli News: ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 20 दिन में 8.48 लाख रुपये का राजस्व वसूला

Rama Posted on: 2026-11-20 12:02:00 Viewer: 71 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 20 दिन में 8.48 लाख रुपये का राजस्व वसूला Singrauli News: Transport Department takes action against overloaded vehicles; collects ?8.48 lakh in revenue over 20 days

बिना तिरपाल रेत परिवहन करते एक वाहन पर चालानी कार्रवाई, जयंत से कांटा मोड़ तक चला जांच अभियान

Singrauli News: सिंगरौली। जिले में ओवरलोड वाहनों और बिना तिरपाल खनिज परिवहन का मामला लगातार सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण के लिए चुनौती बना हुआ है। इस पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने जयंत चेक पॉइंट, मोरवा, शुक्ला मोड़, एनटीपीसी गेट और कांटा मोड़ पर वाहनों की जांच की। इस दौरान रेत, गिट्टी, मिट्टी, फ्लाई ऐश और कोयले का परिवहन करने वाले मालवाहकों के परमिट, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई। जांच के दौरान बिना तिरपाल ओवरलोड रेत का परिवहन करते मिले एक मालवाहक वाहन के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

सड़क सुरक्षा के लिए लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर
जांच अभियान के दौरान विभागीय टीम ने वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर की उपलब्धता भी जांची। जिन वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं मिले, उनमें मौके पर ही रिफ्लेक्टर लगाए गए। विभाग का कहना है कि रात के समय और कम दृश्यता की स्थिति में रिफ्लेक्टर वाहनों को दूर से देखने में मदद करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सकती है।

20 दिनों में 8.48 लाख रुपये का राजस्व
परिवहन विभाग के मुताबिक 1 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से कुल 8 लाख 48 हजार 800 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। विभाग ने वाहन संचालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार माल परिवहन करने, खुले में खनिज सामग्री ले जाते समय तिरपाल लगाने और वाहनों में सुरक्षा संबंधी उपकरण अनिवार्य रूप से रखने की हिदायत दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall