Trending Now

Singrauli News: तुलसी बलियरी वार्ड में 25 लाख की लागत से बने पार्षद कार्यालय का लोकार्पण

Rama Posted on: 2026-11-20 12:02:00 Viewer: 58 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: तुलसी बलियरी वार्ड में 25 लाख की लागत से बने पार्षद कार्यालय का लोकार्पण Singrauli News: Inauguration of a councillor's office, built at a cost of ?25 lakh, in Tulsi Baliyari ward

वार्डवासियों को अब एक ही स्थान पर मिलेगी जनसमस्याओं के निराकरण की सुविधा, पार्षद अनिल वैश्य ने किया उद्घाटन

Singrauli News: सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी बलियरी में करीब 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित पार्षद कार्यालय का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। वार्ड पार्षद एवं नगर निगम की अपीलीय समिति के सदस्य अनिल कुमार वैश्य ने विधिवत रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने कहा कि कार्यालय वार्डवासियों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। अब वार्ड के नागरिक अपनी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को लेकर सीधे पार्षद कार्यालय पहुंच सकेंगे। इससे जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों के बीच संवाद एवं संपर्क को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, विकास कार्यों को गति देना और नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराना उनका निरंतर प्रयास रहेगा। उन्होंने वार्डवासियों से भी विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता और सहयोग की अपील की।

लोकार्पण कार्यक्रम में प्रवीण सिंह चौहान, सूर्य द्विवेदी, रामाश्रय साह, सुरेश शाह, रामभुवन वैश्य, रामदयाल साकेत, रामजियावन वैश्य, रामनारायण वैश्य, दिवाकर वैश्य, जोगेंद्र वैश्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall