Singrauli News: जयंत हत्याकांड के छह आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मेडिकल के बाद कोर्ट में किया
Singrauli News: तुलसी बलियरी वार्ड में 25 लाख की लागत से बने पार्षद कार्यालय का लोकार्पण
Singrauli News: जिस आदिवासी महिला में डॉ. लोहिया ने देखी थी देश की
Bijpur News: एनटीपीसी रिहंद का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, गायक नीरज श्रीधर की प्रस्तुति ने बा
Singrauli News: एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में निःशुल्क हृदय एवं मस्तिष्क रोग जांच शिविर आयो
Singrauli News: एनसीएल की अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जयंत ने मारी बाजी, मुख्यालय की टीम
Singrauli News: तीरंदाजी में अदाणी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण, खो-खो में भी
Singrauli News: सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल का 40वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थि
Singrauli News: राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सिंगरौली की फिजा फातिमा
Singrauli News: ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 20 दिन में 8.48 लाख रुपये का राजस्व वसूला
Singrauli News: Jayant emerges victorious in NCL’s inter-area volleyball tournament; Headquarters team finishes as runner-up
12 टीमों के 168 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, जगन्नाथ वैश्य बने बेस्ट प्लेयर
Singrauli News: सिंगरौली। एनसीएल की खड़िया परियोजना में आयोजित अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का गुरुवार को समापन हुआ। 17 से 19 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों की 12 टीमों के कुल 168 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जयंत की टीम ने मुख्यालय को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
खड़िया परियोजना में आयोजित समापन समारोह में एनसीएल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही कर्मचारियों से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
जयंत और मुख्यालय के बीच हुआ फाइनल मुकाबला
प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला जयंत और मुख्यालय की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जयंत की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मुख्यालय को शिकस्त दी और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर जयंत के जगन्नाथ वैश्य को बेस्ट प्लेयर और मुकुल सिंह को बेस्ट सेटर चुना गया। वहीं मुख्यालय के शशि कुमार वैश्य को बेस्ट लिबेरो तथा पंकज वैश्य को बेस्ट स्मैशर के खिताब से नवाजा गया।
इस अवसर पर खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक केडी जैन, परियोजना जेसीसी सदस्य, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि एनसीएल द्वारा कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी इसी पहल का हिस्सा रही।