Singrauli News: जयंत हत्याकांड के छह आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मेडिकल के बाद कोर्ट में किया
Singrauli News: तुलसी बलियरी वार्ड में 25 लाख की लागत से बने पार्षद कार्यालय का लोकार्पण
Singrauli News: जिस आदिवासी महिला में डॉ. लोहिया ने देखी थी देश की
Bijpur News: एनटीपीसी रिहंद का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, गायक नीरज श्रीधर की प्रस्तुति ने बा
Singrauli News: एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में निःशुल्क हृदय एवं मस्तिष्क रोग जांच शिविर आयो
Singrauli News: एनसीएल की अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जयंत ने मारी बाजी, मुख्यालय की टीम
Singrauli News: तीरंदाजी में अदाणी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण, खो-खो में भी
Singrauli News: सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल का 40वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थि
Singrauli News: राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सिंगरौली की फिजा फातिमा
Singrauli News: ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 20 दिन में 8.48 लाख रुपये का राजस्व वसूला
Singrauli News: Free heart and brain disease check-up camp organized at Nehru Shatabdi Hospital of NCL.
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दिया परामर्श, 154 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
Singrauli News: सिंगरौली। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) द्वारा शुक्रवार को निःशुल्क हृदय एवं मस्तिष्क रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सलाह दी। इस दौरान कुल 154 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में वाराणसी के अर्वाचीन हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. प्रेम शंकर (एमबीबीएस, एमडी-कार्डियोलॉजी), कार्डियक एवं थोरेसिक सर्जन डॉ. हरेंद्र ओझा (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच-सीटीवीएस, केईएम मुंबई) तथा न्यूरोसर्जन डॉ. अविनाश श्रीवास्तव (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच) शामिल रहे।
विशेषज्ञों ने शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच कर हृदय एवं मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों के लक्षण, बचाव और उपचार के संबंध में जानकारी दी। साथ ही मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि एनसीएल द्वारा अपने कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं अन्य हितग्राहियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है।