Trending Now

Singrauli News: तीरंदाजी में अदाणी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण, खो-खो में भी

Rama Posted on: 2026-11-20 12:02:00 Viewer: 66 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: तीरंदाजी में अदाणी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण, खो-खो में भी Singrauli News: Adani Sports Academy athletes win five gold medals in archery; also display prowess in Kho-Kho

रोहित गुप्ता ने अकेले हासिल किए चार स्वर्ण पदक, राजा रामपाल का एसजी-5 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Singrauli News: सिंगरौली। जिले की ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों की खेल प्रतिभाएं अब राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित अदाणी स्पोर्ट्स अकादमी, खनुआ के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी और खो-खो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने कुल पांच स्वर्ण पदक हासिल किए, वहीं खो-खो में भी बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान खो-खो खिलाड़ी राजा रामपाल का एसजी-5 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खनुआ हायर सेकेंडरी शासकीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रोहित गुप्ता ने प्रथम स्कोरिंग इवेंट, द्वितीय स्कोरिंग इवेंट, ओवरऑल प्रदर्शन और टीम मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर चार स्वर्ण अपने नाम किए। वहीं विक्रम सिंह ने टीम मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस तरह अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल पांच स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।

इसी क्रम में 11 से 13 नवंबर तक जबलपुर में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप की राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में अकादमी के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में प्रमोद कुमार गुप्ता, सूरज गुप्ता, राजा रामपाल, बद्री सिंह, अजय सिंह, मुकेश सिंह, बाबूराम पनिका एवं रोहित सिंह ने प्रतिस्पर्धा की। वहीं बालिका वर्ग में सुषमा सिंह, भगवती सिंह, पूनम सिंह, सुहाना पनिका, सरिता सिंह, करुणा नाग एवं ललिता सिंह ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राजा रामपाल का एसजी-5 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।

उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत सिंगरौली क्षेत्र में शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत तीरंदाजी, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिल सके।

खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। अकादमी के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इन सफलताओं से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall