Singrauli News: जयंत हत्याकांड के छह आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मेडिकल के बाद कोर्ट में किया
Singrauli News: तुलसी बलियरी वार्ड में 25 लाख की लागत से बने पार्षद कार्यालय का लोकार्पण
Singrauli News: जिस आदिवासी महिला में डॉ. लोहिया ने देखी थी देश की
Bijpur News: एनटीपीसी रिहंद का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, गायक नीरज श्रीधर की प्रस्तुति ने बा
Singrauli News: एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में निःशुल्क हृदय एवं मस्तिष्क रोग जांच शिविर आयो
Singrauli News: एनसीएल की अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जयंत ने मारी बाजी, मुख्यालय की टीम
Singrauli News: तीरंदाजी में अदाणी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण, खो-खो में भी
Singrauli News: सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल का 40वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थि
Singrauli News: राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सिंगरौली की फिजा फातिमा
Singrauli News: ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 20 दिन में 8.48 लाख रुपये का राजस्व वसूला
Bijpur News: NTPC Rihand's 52nd Foundation Day celebrated with great pomp, singer Neeraj Shridhar's performance enthralled the audience.
सोन शक्ति स्टेडियम में सजी संगीत संध्या, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने लिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद
Bijpur News: बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद में 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोन शक्ति स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक नीरज श्रीधर की शानदार प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एनटीपीसी रिहंद के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय आसाटी तथा वर्तिका महिला मंडल समिति की अध्यक्षा नीलू आसाटी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी, उनके परिजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
संगीत संध्या में पार्श्व गायक नीरज श्रीधर ने अपनी मधुर आवाज और ऊर्जावान अंदाज से समां बांध दिया। उन्होंने एक के बाद एक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान सोन शक्ति स्टेडियम का माहौल संगीत और उत्साह से सराबोर रहा। दर्शकों ने तालियों और गीतों की धुन पर झूमकर कलाकार का उत्साह बढ़ाया।
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने एनटीपीसी की 52 वर्षों की विकास यात्रा और उपलब्धियों के उत्सव को यादगार बना दिया। आयोजन के माध्यम से कर्मचारियों, उनके परिवारों और स्थानीय समुदाय के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूती मिली।