Singrauli News: जयंत हत्याकांड के छह आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मेडिकल के बाद कोर्ट में किया
Singrauli News: तुलसी बलियरी वार्ड में 25 लाख की लागत से बने पार्षद कार्यालय का लोकार्पण
Singrauli News: जिस आदिवासी महिला में डॉ. लोहिया ने देखी थी देश की
Bijpur News: एनटीपीसी रिहंद का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, गायक नीरज श्रीधर की प्रस्तुति ने बा
Singrauli News: एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में निःशुल्क हृदय एवं मस्तिष्क रोग जांच शिविर आयो
Singrauli News: एनसीएल की अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जयंत ने मारी बाजी, मुख्यालय की टीम
Singrauli News: तीरंदाजी में अदाणी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण, खो-खो में भी
Singrauli News: सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल का 40वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थि
Singrauli News: राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सिंगरौली की फिजा फातिमा
Singrauli News: ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 20 दिन में 8.48 लाख रुपये का राजस्व वसूला
Singrauli News: Fiza Fatima of Singrauli participates in the state level youth festival
दिखाएंगी प्रतिभा, लोक नृत्य और पेंटिंग में हासिल किया दूसरा स्थान
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
Singrauli News: सिंगरौली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लोक नृत्य की समूह विधा और पेंटिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने वाली फिजा फातिमा का राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए चयन हुआ है। वह अब राज्य स्तर पर सिंगरौली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में समूह लोक नृत्य विधा में सिंगरौली के प्रतिभागियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में फिजा फातिमा ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उनके चयन से जिले के युवा प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल है।
इस उपलब्धि पर नगर पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी हेमंत कुमार, बैढ़न ब्लॉक समन्वयक राकेश कुमार मिश्रा, देवसर ब्लॉक समन्वयक सुनीता मिश्रा एवं चितरंगी ब्लॉक समन्वयक जगदीश सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की अपेक्षा जताई।
राज्य स्तरीय युवा उत्सव में चयन को जिले के युवा कलाकारों की प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।