Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Singrauli News: The 46th Sub-Junior Zonal Volleyball Championship concluded with a grand finale, with Narmadapuram and Chhindwara zones emerging victorious.
Singrauli News: सिंगरौली। ज़िले में 19, 20 और 21 फरवरी को आयोजित 46वीं सब-जूनियर जोनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शानदार समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राधा सिंह मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथियों में नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडेय और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक रामलल्लू बैस ने की, जो जिला वॉलीबॉल संघ के संरक्षक भी हैं। मंच पर पार्षदगण आशीष वैश्य, संजय सिंह, राजबहादुर पनिका, शेखर सिंह, संजय प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
आयोजन में खेल संघों की अहम भूमिका
प्रतियोगिता के सफल संचालन में भारतीय वॉलीबॉल महासंघ और मध्य प्रदेश एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं रेफरी गण का विशेष योगदान रहा। आयोजनकर्ता रहे जिला एमेच्योर वॉलीबॉल संघ सिंगरौली, जिसके अध्यक्ष बद्री नारायण बैस के मार्गदर्शन में आयोजन समिति अध्यक्ष लाल बाबू वैश्य एवं सचिव राजेंद्र वैश्य सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के प्रायोजक मायाराम महाविद्यालय सिंगरौली रहे।
विजेता जोन और सिंगरौली का शानदार प्रदर्शन
युवक वर्ग में नर्मदापुरम जोन विजेता बना, युवती वर्ग में छिंदवाड़ा जोन ने खिताब जीता, सिंगरौली जिला टीम ने दोनों वर्गों में तीसरा स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। दोनों वर्गों की टीमों का चयन अब कोलकाता में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। साथ ही सिंगरौली जिले से कुल 4 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है — जो जिले के लिए गौरव की बात है।