Bhopal News: यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं भाजपा की महिला नेत्रियां, मध्य प्रदेश से 41 विस्तारकों क
Singrauli News: एनसीएल में आधुनिक माइनिंग शॉवेल सिम्युलेटर का संचालन शुरू, ऑपरेटरों को मिलेगा तकनीकी
Singrauli News: सरस्वती शिशु मंदिर जयंत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली
Delhi News: संविधान दिवस पर देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी कांग्रेस, लखनऊ में खरगे और राहुल
Singrauli News: खाखन पुल के पास मिट्टी लोड हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने किया जयंत खदान का निरीक्षण, उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के निर्देश
Singrauli News: एनसीएल में कवि सम्मेलन के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
Sidhi News: छात्रावासों की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा, विद्यार्थियों से पूछीं समस्याएं
Sidhi News: जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर
Singrauli News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया ज
Singrauli News: Members of an organization stepped forward to help a youth injured in a road accident, transporting him to the hospital by auto-rickshaw.
माड़ा में दो बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, सतेंद्र सिंह गहरवार और अमन सिंह चंदेल ने दिखाई तत्परता
Singrauli News: सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद घायल युवक की मदद के लिए क्षत्रिय कुलावंत संगठन के दो सदस्य आगे आए। शासकीय विद्यालय के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सतेंद्र सिंह गहरवार और अमन सिंह चंदेल ने तत्काल ऑटो की व्यवस्था कर उसे अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल युवक की पहचान लंघाडोल निवासी रामजी शाहू के रूप में हुई है। माड़ा स्थित शासकीय विद्यालय के सामने दो बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि रामजी शाहू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं, दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद घायल युवक को तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। इसी दौरान वहां मौजूद क्षत्रिय कुलावंत संगठन के सदस्य सतेंद्र सिंह गहरवार और अमन सिंह चंदेल ने आगे आकर ऑटो की व्यवस्था की और घायल को अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस पहल से घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिली।
संगठन संस्थापक ने की सदस्यों की सराहना
क्षत्रिय कुलावंत संगठन के संस्थापक अंकित सिंह ने दोनों सदस्यों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करना प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। ऐसे कठिन समय में तमाशबीन बने रहने के बजाय घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए आगे आना चाहिए। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
उन्होंने बताया कि संगठन समाज को संगठित करने के साथ सर्वसमाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। रक्तदान, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग पहुंचाने जैसे कार्यों में संगठन के सदस्य सक्रिय रहते हैं।
माड़ा की इस घटना में संगठन के दोनों सदस्यों की पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि विपरीत परिस्थितियों में किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना ही सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का परिचायक है।