Singrauli News: नालसा मेगा ड्राइव: घर-घर पहुंचकर जरूरतमंदों की समस्याएं जान रहा विधिक सेवा प्राधिकरण
Singrauli News: नशे और बाल विवाह के दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को कराया अवगत
Sidhi News: शराब पीने से रोकने पर युवक ने लगाया फांसी का फंदा, परिजनों ने बचाई जान
Singrauli News: डेढ़ साल की बच्ची की मौत के बाद जादू-टोने का आरोप, पड़ोस की महिला पर परिजनों ने जताय
Singrauli News: 20 लाख का पुल सालभर भी नहीं टिक पाया, पानी के बहाव में बह गया पंचायत का विकास!
Delhi News: त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी में 20% का उछाल, अक्टूबर में 2.45 लाख करोड़ र
Delhi News: संविधान की मूल प्रति में समाहित है भारत की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत
Delhi News: डाकघरों के आधुनिकीकरण पर सरकार खर्च करेगी 1,491 करोड़ रुपये, कैबिनेट की मंजूरी
Singrauli News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिग चालक की मौत, महिला गंभीर
Singrauli News: रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के साथ युवक को देख मचा हंगामा, लोगों ने पकड़कर जीआरपी को सौं
Singrauli News: Major crackdown by police on the drug trade in Singrauli; contraband worth ?17.70 lakh seized in eight days.
6.339 किलो गांजा, हेरोइन-स्मैक, 131.8 लीटर कफ सिरप और 52,560 नशीली टैबलेट-कैप्सूल बरामद
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने आठ दिनों तक व्यापक अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और नशीली दवाएं जब्त की हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए गए विशेष एंटी-नारकोटिक्स अभियान के दौरान जिले के 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 6 किलो 339 ग्राम गांजा, हेरोइन, स्मैक, 131.8 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप और 52 हजार 560 नशीली टैबलेट-कैप्सूल बरामद किए गए। इसके अलावा बोलेरो, मोटरसाइकिल, स्कूटी सहित अन्य सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस ने कुल जब्त मशरूके की अनुमानित कीमत 17 लाख 70 हजार 918 रुपये बताई है।
नशीली दवाओं का भी मिला बड़ा जखीरापुलिस की कार्रवाई में 6 किलो 339 ग्राम गांजा के साथ 4.05 ग्राम हेरोइन और 4.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा 1,318 शीशी कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त किया गया, जिसकी कुल मात्रा 131.8 लीटर है। सबसे बड़ी बरामदगी नशीली टैबलेट और कैप्सूल की रही, जिनकी संख्या 52,560 बताई गई है। बरगवां थाना पुलिस ने मेडिकल स्टोर से जुड़े अवैध भंडारण का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में नशीली औषधियां बरामद कीं। वहीं अन्य थाना क्षेत्रों में भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई।
15 थाना-चौकी क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई
विशेष अभियान के तहत विंध्यनगर, बरगवां, माड़ा, सरई, बैढ़न, मोरवा, नवानगर, गढ़वा, जियावन और लंघाडोल थाना क्षेत्रों के साथ जयंत, निगरी, निवास, गोरबी और खुटार चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने, सूचनाएं जुटाने और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला अभियान
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, डीआईजी रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के पर्यवेक्षण में जिले की पुलिस टीमें जुटी रहीं। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की आपूर्ति और अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
अवैध नशे के कारोबार की सूचना देने की अपील
सिंगरौली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में कहीं भी मादक पदार्थों या नशीली औषधियों के अवैध विक्रय, भंडारण अथवा परिवहन की जानकारी मिलने पर संबंधित थाना, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7049134457 पर सूचना दें। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने में आमजन से सहयोग की अपील की है।