Trending Now

Singrauli News: भाईदूज पर 11 नवंबर को सिंगरौली जिले में स्थानीय अवकाश

Rama Posted on: 2026-09-10 11:50:00 Viewer: 141 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: भाईदूज पर 11 नवंबर को सिंगरौली जिले में स्थानीय अवकाश Singrauli News: Local holiday in Singrauli district on November 11 for Bhai Dooj.

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, बैंक और कोषालय रहेंगे अवकाश से मुक्त; पूर्व निर्धारित परीक्षाएं यथावत होंगी

Singrauli News: सिंगरौली। भाईदूज के पर्व को देखते हुए कलेक्टर गौरव बैनल ने सिंगरौली जिले के संपूर्ण क्षेत्र में 11 नवंबर 2026, बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 4 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। राज्य शासन की संशोधित अधिसूचना के बाद अब 4 मार्च के स्थानीय अवकाश के स्थान पर 11 नवंबर 2026 को भाईदूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश स्वीकृत किया गया है।

हालांकि, यह स्थानीय अवकाश जिले के कोषालय एवं बैंकों में लागू नहीं होगा। इसके अलावा जिन शैक्षणिक संस्थानों में 11 नवंबर को परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वहां भी अवकाश लागू नहीं होगा। ऐसी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत आयोजित की जाएंगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall