Bhopal News: यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं भाजपा की महिला नेत्रियां, मध्य प्रदेश से 41 विस्तारकों क
Singrauli News: एनसीएल में आधुनिक माइनिंग शॉवेल सिम्युलेटर का संचालन शुरू, ऑपरेटरों को मिलेगा तकनीकी
Singrauli News: सरस्वती शिशु मंदिर जयंत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई देव दीपावली
Delhi News: संविधान दिवस पर देशभर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी कांग्रेस, लखनऊ में खरगे और राहुल
Singrauli News: खाखन पुल के पास मिट्टी लोड हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने किया जयंत खदान का निरीक्षण, उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के निर्देश
Singrauli News: एनसीएल में कवि सम्मेलन के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
Sidhi News: छात्रावासों की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा, विद्यार्थियों से पूछीं समस्याएं
Sidhi News: जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर
Singrauli News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया ज
Singrauli News: Jio network issues persist in Dhani-Naugai despite tower installation; villagers frustrated.
बिजली जाते ही कमजोर पड़ जाता है नेटवर्क, ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर पंचायत के काम तक हो रहे प्रभावित
Singrauli News: सिंगरौली। चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत धानी और नौगई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जियो नेटवर्क की समस्या लगातार बनी हुई है। क्षेत्र में जियो का टावर स्थापित होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर मोबाइल और इंटरनेट सेवा मिलने की उम्मीद थी। इसी उम्मीद में बड़ी संख्या में लोगों ने जियो की सिम ली, जबकि कई उपभोक्ताओं ने अन्य कंपनियों की सिम को जियो में पोर्ट भी कराया। इसके बावजूद नेटवर्क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के अनुसार अधिकांश समय नेटवर्क कमजोर रहता है और कई बार सिग्नल पूरी तरह गायब हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी बिजली जाने के बाद होती है, जब नेटवर्क की क्षमता काफी कम हो जाती है और इंटरनेट चलाना मुश्किल हो जाता है। बिजली रहने के दौरान भी नेटवर्क की स्थिति स्थिर नहीं रहती, जिससे मोबाइल पर बातचीत और इंटरनेट आधारित कार्यों में परेशानी आती है।
सौर ऊर्जा की व्यवस्था के बावजूद सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि टावर परिसर में सौर ऊर्जा की व्यवस्था भी दिखाई देती है। ऐसे में सवाल उठता है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर नेटवर्क की क्षमता इतनी कमजोर क्यों हो जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित कंपनी से टावर की तकनीकी व्यवस्था और बैकअप सिस्टम की जांच कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बिजली जाने के दौरान नेटवर्क सेवा प्रभावित होने की वजह क्या है।
ऑनलाइन पढ़ाई और जरूरी काम प्रभावित
नेटवर्क की खराब स्थिति का सीधा असर ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्यों पर पड़ रहा है। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, ऑनलाइन काम, ग्राम पंचायत से जुड़े कार्य, समग्र आईडी, आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेजों से संबंधित ऑनलाइन प्रक्रियाओं में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार जरूरी ऑनलाइन काम कराने के लिए ग्रामीणों को दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है।
आसपास के गांव भी प्रभावित
बताया गया है कि संबंधित टावर के नेटवर्क कवरेज क्षेत्र में बरगवां, पिपरी, बंधवा टोला, गजरहवा और गढ़ोर सहित आसपास के कई गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में भी कमजोर नेटवर्क के कारण ग्रामीणों को मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि टावर लगने के बाद उन्होंने जियो की सेवा पर भरोसा किया था, लेकिन यदि नेटवर्क की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उपभोक्ताओं को दूसरी कंपनियों की सेवाओं का रुख करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित कंपनी से नेटवर्क की तकनीकी जांच कराने, कवरेज और क्षमता बढ़ाने तथा बिजली जाने की स्थिति में भी पर्याप्त बैकअप के साथ नेटवर्क सेवा सुचारु रखने की मांग की है।