Singrauli News: एनसीएल खड़िया में धूमधाम से मनाया गया कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस
Singrauli News: सीईटीआई गेट के पास मिले युवक की हुई पहचान, एनसीएल झिंगुरदह में असिस्टेंट मैनेजर था म
Jitendra Singh inaugurates Kishtwar seismic observatory, highlights expansion of weather monitoring
Sidhi News: सेमरिया पुलिस ने 869 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Devas News: टीआई की मौत के बाद शराब तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई, ट्रक मालिक गिरफ्तार, तीन दुकानों के
Singrauli News: सत्ता का रसूख भी नहीं आया काम! बीजेपी पार्षद के घर से 2.671 घनमीटर साल की लकड़ी जब्त
Jharkhand news: मदद मांगने थाने पहुंची महिला से दुष्कर्म का आरोप, वायरलेस ऑपरेटर समेत तीन पुलिसकर्मी
Singrauli News: कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर एनसीएल को मिले चार प्रतिष्ठित पुरस्कार
Singrauli News: एनसीएल में नव नियुक्त तकनीकी कर्मचारियों के लिए छह दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्र
Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने सीडब्ल्यूएस जयंत का किया निरीक्षण
Singrauli News: Identity of man found near CETI gate established; deceased was an Assistant Manager at NCL Jhingurdah.
रजत प्रताप सिंह के रूप में हुई शिनाख्त, जेब से मिले पहचान पत्र से सामने आया नाम
Singrauli News: सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र में सीईटीआई कॉलोनी के समीप रेलवे फाटक से करीब 20 से 25 मीटर की दूरी पर शनिवार देर शाम मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान रजत प्रताप सिंह, पिता शिव कुमार, के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर क्षेत्र का निवासी था और एनसीएल की झिंगुरदह परियोजना के ईएंडएम (E&M) विभाग में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उसके पास से मिले एनसीएल के पहचान पत्र के आधार पर हुई। बताया गया कि रजत झिंगुरदह परियोजना क्षेत्र में ही निवास करता था। ऐसे में उसका सीईटीआई गेट के समीप रेलवे ट्रैक तक पहुंचना जांच का अहम विषय बना हुआ है। घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन भी नहीं मिला है, जिससे पुलिस की जांच में एक महत्वपूर्ण पहलू जुड़ गया है।
परिजनों के पहुंचने का इंतजार
युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन सिंगरौली के लिए रवाना हो रहे हैं। उनके यहां पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
मोबाइल और कॉल डिटेल से सुराग तलाश रही पुलिस
घटना को लेकर आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मोबाइल फोन की तलाश के साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के माध्यम से मृतक की घटना से पहले की बातचीत और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा सकती है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रजत झिंगुरदह से सीईटीआई गेट के पास कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।