Trending Now

Singrauli News: एनसीएल खड़िया में धूमधाम से मनाया गया कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस

Rama Posted on: 2026-11-02 17:23:00 Viewer: 62 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनसीएल खड़िया में धूमधाम से मनाया गया कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस Singrauli News: Coal India’s 52nd Foundation Day celebrated with great enthusiasm at NCL Khadia

दो जिम सुविधाओं और बिरसा मुंडा पार्क का हुआ लोकार्पण

Singrauli News: शक्तिनगर। कोल इंडिया लिमिटेड के 52वें स्थापना दिवस पर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के खड़िया क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में कोल इंडिया की उपलब्धियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों के योगदान और देश की ऊर्जा सुरक्षा में कोयला उद्योग की भूमिका को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में दो जिम सुविधाओं और भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर विकसित पार्क का लोकार्पण भी किया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सद्भावना दौड़ और सतर्कता जागरूकता वॉकाथॉन से हुई। इसके बाद कोयला वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। ध्वजारोहण, कोल इंडिया एंथम और शपथ ग्रहण के माध्यम से एकता, अनुशासन एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

मुख्य समारोह में खड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक के.डी. जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, जेसीसी सदस्यों और अन्य हितधारकों ने सहभागिता की।

अपने संबोधन में के.डी. जैन ने कहा कि कोल इंडिया की विकास यात्रा और उपलब्धियों के पीछे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों का समर्पण और सामूहिक प्रयास है। उन्होंने सुरक्षित एवं सुनियोजित खनन, आधुनिक तकनीक और मशीनों के प्रभावी उपयोग के साथ कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही सभी से अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन कर कंपनी की प्रतिष्ठा को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

समारोह का विशेष आकर्षण क्षेत्र में दो जिम सुविधाओं और बिरसा मुंडा पार्क का लोकार्पण रहा। जिम सुविधाओं को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करने की पहल बताया गया। वहीं, बिरसा मुंडा पार्क का लोकार्पण जनजातीय गौरव और महान जननायक बिरसा मुंडा के योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम में जेसीसी सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और कोल इंडिया के विकास में श्रमिकों की भूमिका तथा देश की औद्योगिक एवं आर्थिक प्रगति में कंपनी के योगदान को रेखांकित किया। समारोह का समापन संगठनात्मक एकजुटता और भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। आयोजन में खड़िया क्षेत्र के मानव संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall