Trending Now

Singrauli News: कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर एनसीएल को मिले चार प्रतिष्ठित पुरस्कार

Rama Posted on: 2026-11-02 13:02:00 Viewer: 89 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर एनसीएल को मिले चार प्रतिष्ठित पुरस्कार Singrauli News: NCL receives four prestigious awards on Coal India’s 52nd Foundation Day

कॉर्पोरेट प्रदर्शन, गुणवत्ता प्रदर्शन, कर्मचारी कल्याण एवं स्वच्छ कॉलोनी और सोशल मीडिया श्रेणियों में मिला सम्मान

Singrauli News: सिंगरौली। कोल इंडिया लिमिटेड के 52वें स्थापना दिवस समारोह में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। कंपनी को विभिन्न श्रेणियों में मिले इन सम्मानों से एनसीएल की कार्यक्षमता, गुणवत्ता, कर्मचारी कल्याण और डिजिटल माध्यमों पर सक्रियता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

एनसीएल को कॉर्पोरेट प्रदर्शन पुरस्कार (Corporate Performance Award) और गुणवत्ता प्रदर्शन पुरस्कार (Quality Performance Award) से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कर्मचारी कल्याण एवं स्वच्छ कॉलोनी श्रेणी में जयंत कॉलोनी को पुरस्कार मिला। वहीं सोशल मीडिया पर प्रभावी उपस्थिति के लिए भी एनसीएल को सम्मानित किया गया।

चार अलग-अलग श्रेणियों में मिली यह उपलब्धि कंपनी के विभिन्न विभागों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दर्शाती है। विशेष रूप से जयंत कॉलोनी को कर्मचारी कल्याण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में मिला सम्मान एनसीएल की आवासीय कॉलोनियों में बेहतर सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रयासों को रेखांकित करता है।

इन पुरस्कारों से एनसीएल परिवार में उत्साह का माहौल है। कंपनी ने इन उपलब्धियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने तथा देश की ऊर्जा सुरक्षा में अपना योगदान निरंतर बढ़ाने की प्रेरणा बताया है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall