Trending Now

Jharkhand news: मदद मांगने थाने पहुंची महिला से दुष्कर्म का आरोप, वायरलेस ऑपरेटर समेत तीन पुलिसकर्मी

Rama Posted on: 2026-11-02 13:02:00 Viewer: 79 Comments: 0 Country: India City: Kharsawan

Jharkhand news: मदद मांगने थाने पहुंची महिला से दुष्कर्म का आरोप, वायरलेस ऑपरेटर समेत तीन पुलिसकर्मी Jharkhand news: Woman seeking help at police station allegedly raped; three police personnel, including a wireless operator, arrested.

गम्हरिया थाने में हुई घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; एसआईटी कर रही मामले की जांच

Jharkhand news: झारखंड। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाने थाने पहुंची 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर थाने के भीतर ही दुष्कर्म किया गया। आरोप गम्हरिया थाने में तैनात एक वायरलेस ऑपरेटर पर लगा है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वायरलेस ऑपरेटर समेत तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि थाना प्रभारी सहित 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

बारिश से बचने के लिए प्लांट के गेट पर रुकी थी महिला
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 की शाम महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। उसे आशंका थी कि पति उसके साथ मारपीट कर सकता है, इसलिए वह घर से निकल गई। रात करीब साढ़े नौ बजे बारिश शुरू होने पर वह सरायकेला के गम्हरिया इलाके में एक प्लांट के गेट के पास रुक गई। वहां मौजूद एक महिला की मदद से उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीसीआर वैन उसे रात करीब 12 बजे गम्हरिया थाने लेकर पहुंची।

कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का आरोप
पीड़िता के आरोप के मुताबिक, थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे आराम करने के लिए बगल के एक कमरे में भेज दिया और कमरा बाहर से बंद कर दिया। इसी दौरान थाने में तैनात वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई सहायता के लिए नहीं पहुंचा।

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसने अपने बचाव में एक छोटे चाकू का इस्तेमाल किया, जिससे आरोपी घायल हो गया और वहां से भाग गया। महिला ने आरोप लगाया कि अगली सुबह कुछ पुलिसकर्मियों ने रुपये देकर मामला दबाने का प्रयास भी किया।

वायरलेस ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तार
महिला की लिखित शिकायत के आधार पर 31 अक्टूबर को गम्हरिया थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(ए) और 68 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा के साथ सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार साहू और कॉन्स्टेबल संतोष कुमार राय को भी गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित
मामले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और महिला की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करने के आरोप में पुलिस प्रशासन ने अब तक 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इनमें गम्हरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी संजय प्रसाद भी शामिल हैं। पहले पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। इसके बाद 1 नवंबर को नौ अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई। इनमें दो सब इंस्पेक्टर, चार एएसआई, दो हवलदार और एक कॉन्स्टेबल शामिल हैं। इन पर घटना की जानकारी समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने का भी आरोप है।

एसआईटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कथित घटनास्थल वाले कमरे को सील कर दिया है। जांच टीम वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक ने थानों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को लेकर भी कदम उठाने की बात कही है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall