Singrauli News: एनसीएल खड़िया में धूमधाम से मनाया गया कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस
Singrauli News: सीईटीआई गेट के पास मिले युवक की हुई पहचान, एनसीएल झिंगुरदह में असिस्टेंट मैनेजर था म
Jitendra Singh inaugurates Kishtwar seismic observatory, highlights expansion of weather monitoring
Sidhi News: सेमरिया पुलिस ने 869 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Devas News: टीआई की मौत के बाद शराब तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई, ट्रक मालिक गिरफ्तार, तीन दुकानों के
Singrauli News: सत्ता का रसूख भी नहीं आया काम! बीजेपी पार्षद के घर से 2.671 घनमीटर साल की लकड़ी जब्त
Jharkhand news: मदद मांगने थाने पहुंची महिला से दुष्कर्म का आरोप, वायरलेस ऑपरेटर समेत तीन पुलिसकर्मी
Singrauli News: कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर एनसीएल को मिले चार प्रतिष्ठित पुरस्कार
Singrauli News: एनसीएल में नव नियुक्त तकनीकी कर्मचारियों के लिए छह दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्र
Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने सीडब्ल्यूएस जयंत का किया निरीक्षण
Sidhi News: Semariya police have arrested an accused with 869 grams of ganja (cannabis).
हनुमानगढ़ गांव में घर के पीछे खेत में दबिश देकर गांजा जब्त
Sidhi News: सीधी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेमरिया पुलिस ने ग्राम हनुमानगढ़ में दबिश देकर 869 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 8,690 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को कार्यवाहक थाना प्रभारी सेमरिया सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह बागरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हनुमानगढ़ निवासी शिवबालक यादव अपने घर के पीछे खेत में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर बताए गए स्थान पर दबिश दी।
मौके पर संदेही शिवबालक यादव, पिता स्वर्गीय दुलारे यादव, निवासी ग्राम हनुमानगढ़ के कब्जे से एक पन्नी में रखा 869 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह बागरी, आरक्षक मनीष शुक्ला, अमित तिवारी, विनीत सिंह और प्रधान आरक्षक चालक जितेंद्र बागरी की भूमिका रही।