Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Singrauli News: Food Department raids Baghel Dhaba in Mada; samples of various food items, including sweets, collected.
तहसीलदार के नेतृत्व में कार्रवाई, गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच, भनक लगते ही कुछ होटल-ढाबा संचालक हुए गायब
Singrauli News: सिंगरौली। माड़ा कस्बे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार अमित मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बघेल ढाबा पर छापेमार कार्रवाई करते हुए वहां रखी मिठाई समेत विभिन्न खाद्य सामग्रियों की जांच की और कई नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ढाबे में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। टीम द्वारा लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित खाद्य सामग्री निर्धारित मानकों पर खरी उतरती है या नहीं।
अचानक पहुंची टीम, ढाबे में मची हलचल
प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम के अचानक पहुंचने से ढाबे में हलचल मच गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद खाद्य सामग्री की बारीकी से जांच की और आवश्यक नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्रवाई की खबर से अन्य संचालकों में भी हड़कंप
माड़ा कस्बे में खाद्य विभाग की कार्रवाई की जानकारी फैलते ही आसपास संचालित होटल और ढाबा संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद कुछ प्रतिष्ठान बंद नजर आए। हालांकि, इन प्रतिष्ठानों के बंद होने का कार्रवाई से सीधा संबंध होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों की प्रयोगशाला जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी खाद्य पदार्थ में निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है।